Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now×
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

लखनऊ। मलिहाबाद विकासखंड के कैथुलिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षिका पर रसोइयों का समर्थन करने वाले अभिभावकों के बच्चों को विद्यालय से बाहर करने और शिकायत करने पर धमकाने के गंभीर आरोप लगे हैं। रिपोर्ट ज्ञानेंद्र कुमार मलिहाबाद

लखनऊ। मलिहाबाद विकासखंड के कैथुलिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षिका पर रसोइयों का समर्थन करने वाले अभिभावकों के बच्चों को विद्यालय से बाहर करने और शिकायत करने पर धमकाने के गंभीर आरोप लगे हैं।

*शिक्षिका की कार्यशैली पर उठे सवाल, बच्चों को विद्यालय से निकालने की शिकायत*

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 लखनऊ। मलिहाबाद विकासखंड के कैथुलिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षिका पर रसोइयों का समर्थन करने वाले अभिभावकों के बच्चों को विद्यालय से बाहर करने और शिकायत करने पर धमकाने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवारों ने तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम कैथुलिया निवासी बबली पत्नी रामलखन ने शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि कुछ दिन पहले विद्यालय में कार्यरत रसोइयों और शिक्षिका विजय कुमारी के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान शिक्षिका ने रसोइयों के साथ मारपीट की, जिसके बाद रसोइयों ने रहीमाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। बबली के अनुसार, उनके पति रामलखन ने रसोइयों का पक्ष लिया था, जिससे शिक्षिका उनसे रंजिश रखने लगीं।

आरोप है कि इसी रंजिश के चलते शिक्षिका ने बबली के पुत्र मनीष (कक्षा-1) एवं पुत्री दीपांशी (कक्षा-5) के साथ-साथ पुष्पा देवी पत्नी ज्ञानप्रकाश की पुत्री प्रत्यूषा (कक्षा-4) और संध्या (कक्षा-3) को विद्यालय आने से रोक दिया। इतना ही नहीं, बच्चों को दोबारा स्कूल भेजने पर अभिभावकों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई।

  TaxBros ने लखनऊ में लॉन्च किया कारोबार, उत्तर प्रदेश को मिलेगी वित्तीय विशेषज्ञता की नई लहर यूपी में टैक्स, स्टार्ट-अप, बिजनेस रेजिस्ट्रेशन के लिए आ गया है एक समाधान: TaxBros

पीड़ित परिवारों का आरोप है कि जब उन्होंने मामले की शिकायत करने की बात कही तो शिक्षिका ने कथित रूप से अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। इससे परिवारों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने पहले एसडीएम मलिहाबाद से भी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया गया।

जिलाधिकारी ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

ज्ञानेंद्र कुमार

मैं ज्ञानेंद्र कुमार, उत्तर प्रदेश से हूँ और TV India News24 का चीफ एडिटर हूँ। मेरा लक्ष्य सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Back to top button