रॉयल क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच संपन्न मुस्करा हमीरपुर- कस्बे के मां कालिका माता मंदिर तालाब प्रांगण में चल रहे रायल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दूसरा क्वाटर फाइनल मुकाबला हुए। आर्मी 11 टड़वा और केजीएन उपरैस लाइन मौदहा टीम के बीच हुआ।
रॉयल क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच संपन्न मुस्करा हमीरपुर- कस्बे के मां कालिका माता मंदिर तालाब प्रांगण में चल रहे रायल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दूसरा क्वाटर फाइनल मुकाबला हुए। आर्मी 11 टड़वा और केजीएन उपरैस लाइन मौदहा टीम के बीच हुआ।

रॉयल क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच संपन्न
मुस्करा हमीरपुर- कस्बे के मां कालिका माता मंदिर तालाब प्रांगण में चल रहे रायल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दूसरा क्वाटर फाइनल मुकाबला हुए। आर्मी 11 टड़वा और केजीएन उपरैस लाइन मौदहा टीम के बीच हुआ।
रॉयल ग्रुप के अध्यक्ष ताज मुहम्मद ने बताया कि टूर्नामेंट का आज दूसरा क्वाटर फाइनल मैच खेला गया। आज मैच में जिला पंचायत सदस्य कुनेहटा दिनेश सिंह उर्फ पप्पू भईया विकास खंड मुस्करा के रूरीपारा ग्राम प्रधान धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ भोलू और ग्राम प्रधान पहाड़ी भिटारी तेज प्रताप राजपूत आज अथिति के रूप में मौजूद रहे और मैच में केजीएन मौदहा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को चुना। आर्मी 11 टड़वा टीम के सामने 172 रनों का लक्ष्य रखा। जिसका सामना करते हुए आर्मी 11 टड़वा की टीम 18.1 ओवरों में 131 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वही केजीएन मौदहा के बल्लेबाज छोटू यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में अर्धशतक बनाते हुए 65 रन बनाए और मैंन ऑफ द मैच बने। गेंदबाजी में सबसे अधिक 4 विकेट प्रवेश यादव ने लिए। इस मौके पर कंमेट्री बॉक्स और मंच पर दीपक सोनी, कृष्ण कुमार, प्रेमचंद्र, मुकेश दीपू इंजी. थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश तिवारी, धर्मेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। वहीं मैच का आंखों देखा हाल अश्वनी पांडे, पंकज शुक्ला और सैंडी द्विवेदी ने सुनाया और मैच में अंपायर की भूमिका में विपिन कुमार और राघवेंद्र राजपूत ने बखूबी निभाई। मां कालिका माता मंदिर तालाब का ग्राउंड दर्शकों से खचाखच भरा रहा। वही इनामी योजन के चलते एक दर्शक राजकिशोर मुस्करा ने छक्के को एक हांथ से कैच में बदल कर 2100 रुपए का पुरस्कार जीता। जिसको विशाल अकेला के द्वारा दिया गया।
Live Cricket Info




