Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now×
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

नियम विरुद्ध समायोजन 3.0 को लेकर शिक्षकों में आक्रोश, डीएम को सौंपा ज्ञापन हमीरपुर – परिषदीय विद्यालयों में लागू किए गए नियम विरुद्ध समायोजन 3.0 को लेकर जनपद के शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हमीरपुर के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए समायोजन 3.0 को तत्काल निरस्त किए जाने की मांग की।

नियम विरुद्ध समायोजन 3.0 को लेकर शिक्षकों में आक्रोश, डीएम को सौंपा ज्ञापन हमीरपुर - परिषदीय विद्यालयों में लागू किए गए नियम विरुद्ध समायोजन 3.0 को लेकर जनपद के शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हमीरपुर के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए समायोजन 3.0 को तत्काल निरस्त किए जाने की मांग की।

नियम विरुद्ध समायोजन 3.0 को लेकर शिक्षकों में आक्रोश, डीएम को सौंपा ज्ञापन

हमीरपुर – परिषदीय विद्यालयों में लागू किए गए नियम विरुद्ध समायोजन 3.0 को लेकर जनपद के शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हमीरपुर के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए समायोजन 3.0 को तत्काल निरस्त किए जाने की मांग की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द ने आरोप लगाया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा किए गए समायोजन में शासन द्वारा निर्धारित मानकों और नियमों का पालन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि समायोजन प्रक्रिया में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं, जो शिक्षकों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार को दर्शाती हैं।

 

दिव्यांग शिक्षिकाओं के अधिकारों की अनदेखी का आरोप

 

शिक्षक संघ का कहना है कि दिव्यांग महिला शिक्षिकाओं से विकल्प लिए बिना ही विद्यालय आवंटित कर दिए गए, जबकि शासनादेश के अनुसार उनसे विकल्प लेना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, सरप्लस शिक्षकों वाले विद्यालयों को छोड़कर गैर-सरप्लस शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है, जो शासनादेश का स्पष्ट उल्लंघन है।

 

बार-बार समायोजन से मानसिक उत्पीड़न

  मेरठ के एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को शासन ने डीआईजी पद पर पदोन्नति दी है। 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. ताडा कई जिलों में कप्तान रह चुके हैं। उनकी पदोन्नति को पुलिस महकमे के लिए अहम माना जा रहा है।*

 

संघ ने यह भी आरोप लगाया कि एक ही शिक्षक को बार-बार समायोजन के नाम पर परेशान किया जा रहा है। वहीं समायोजन 02 में जिन विद्यालयों को एकल किया गया था, उन्हें समायोजन 03 में पुनः अन्य विद्यालयों के साथ जोड़ दिया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि समायोजन 3.0 को तत्काल निरस्त नहीं किया गया, तो संगठन आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की होगी।

इस अवसर पर ज्ञापन सौंपते समय संदीप चंदेल, जितेंद्र कुमार गुप्ता, विजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

ज्ञानेंद्र कुमार

मैं ज्ञानेंद्र कुमार, उत्तर प्रदेश से हूँ और TV India News24 का चीफ एडिटर हूँ। मेरा लक्ष्य सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button