मलिहाबाद में फुले आर्मी फाउंडेशन के तत्वावधान में माता सावित्रीबाई फुले की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई रिपोर्ट अशोक मौर्य मलिहाबाद
मलिहाबाद में फुले आर्मी फाउंडेशन के तत्वावधान में माता सावित्रीबाई फुले की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई रिपोर्ट अशोक मौर्य मलिहाबाद

फुले आर्मी फाउंडेशन के तत्वावधान में माता सावित्रीबाई फुले की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

आज फुले आर्मी फाउंडेशन के तत्वावधान में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक एवं नारी शिक्षा की अग्रदूत माता सावित्रीबाई फुले का जन्मदिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर माता सावित्रीबाई फुले के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष श्री नीरज सैनी ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने उस दौर में महिलाओं और दलितों को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए सामाजिक कुरीतियों से संघर्ष किया और अपना पूरा जीवन समाज सुधार को समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन आज भी समाज को समानता, शिक्षा और न्याय का मार्ग दिखाता है।
कार्यक्रम में संगठन महासचिव राहुल प्रजापति, श्री संतोष मौर्य, श्री रवि सैनी, श्री राम मूर्ति मौर्य, श्री प्रमोद मौर्य, गोलू कश्यप, सूरजभान सैनी, राजू सैनी, श्री हेमराज मौर्य, अभिषेक गौतम सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महिलाओं की शिक्षा, सामाजिक समानता और संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा पर बल दिया तथा माता सावित्रीबाई फुले के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। आयोजन शांतिपूर्ण, अनुशासित और प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।
Live Cricket Info




