Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now×
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

ठगी के आरोपी की पुलिस रिमांड के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत

धमतरी, 1 अप्रैल 2025: धमतरी जिले में ठगी के आरोपी दुर्गेश कठोरिया की पुलिस रिमांड के दौरान तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

7.73 करोड़ रुपये की ठगी का मामला

पुलिस के अनुसार, रोहित सिन्हा समेत 50 से अधिक किसानों ने थाना अर्जुनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी दुर्गेश कठोरिया ने उन्हें अधिक कीमत पर धान बेचने का झांसा देकर 7 करोड़ 73 लाख रुपये की ठगी की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आरोपी का अपराधिक इतिहास पहले भी सामने आ चुका है, जिसमें:

  • बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, और बालाघाट जिलों में ठगी के कई मामले दर्ज हैं।

  • राजनांदगांव के बसंतपुर थाना में भी धोखाधड़ी (धारा 420, 34 IPC) का मामला पहले से दर्ज है।

पुलिस गिरफ्तारी और मौत का घटनाक्रम

  • 31 मार्च 2025 को शाम 4:20 बजे आरोपी दुर्गेश कठोरिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

  • पुलिस रिमांड मिलने के बाद शाम 6:00 बजे थाना लाया गया, जहां उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

  • पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

  • थाना कोतवाली में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है

  आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के विजन का ही प्रतिफल है कि उत्तर प्रदेश में हम लोगों ने अब तक 60 लाख से अधिक लाभार्थियों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया है।  माननीय केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी की वर्चुअल माध्यम से उपस्थिति में आज प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी 2.0 के अंतर्गत लखनऊ से 2 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे ₹2,000 करोड़ से अधिक की अनुदान राशि का अंतरण किया रिपोर्ट ज्ञानेंद्र कुमार MD

मामले की जांच जारी

अब पुलिस आरोपी की मौत के कारणों की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस घटना से ठगी के शिकार किसानों में गुस्सा और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

ज्ञानेंद्र कुमार

मैं ज्ञानेंद्र कुमार, उत्तर प्रदेश से हूँ और TV India News24 का चीफ एडिटर हूँ। मेरा लक्ष्य सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button