Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now×
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

बाराबंकी: प्रशासन के आश्वासन के बाद अनवारी में होने वाली किसान महापंचायत स्थगित, पीड़ितों को मिलेगी मकान के बदले जमीन ✍️ ब्यूरो रिपोर्ट: अशोक मौर्य लखनऊ

बाराबंकी: प्रशासन के आश्वासन के बाद अनवारी में होने वाली किसान महापंचायत स्थगित, पीड़ितों को मिलेगी मकान के बदले जमीन ✍️ ब्यूरो रिपोर्ट: अशोक मौर्य लखनऊ

बाराबंकी: प्रशासन के आश्वासन के बाद अनवारी में होने वाली किसान महापंचायत स्थगित, पीड़ितों को मिलेगी मकान के बदले जमीन

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट: अशोक मौर्य लखनऊ

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

**लखनऊ/बाराबंकी।** भारतीय किसान यूनियन अवध (राजू गुप्ता संगठन) उत्तर प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय कार्यालय टेढ़ी पुलिया पर संगठन की मासिक बैठक की गई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

 

बैठक के दौरान मुख्य रूप से जनपद बाराबंकी के थाना कुर्सी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अनवारी का मुद्दा उठा, जहां जिला प्रशासन और तहसील टीम द्वारा कुछ गरीब किसानों के मकानों को गिराए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। इस पीड़ित वर्ग की गंभीर समस्या को लेकर कल दिनांक 11 जून 2026 को ग्राम अनवारी में पूर्व से प्रस्तावित महापंचायत की तैयारियों की समीक्षा की जा रही थी।

 

🤝 प्रशासन व किसान नेताओं के बीच वार्ता सफल:

 

 

होने वाली महापंचायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए बाराबंकी जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्राधिकारी फतेहपुर, नायब तहसीलदार व तहसील टीम को मौके पर भेजा गया। प्रशासनिक टीम ने किसान संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जायज मांगों के समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही अधिकारियों ने घटनास्थल पर जाकर सभी पीड़ितों को ढांढस बंधाया कि जल्द ही आप सभी को मकान के बदले जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।

  कुदरा बुजुर्ग गौकशी कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई  दो शातिर अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली  जालौन।कुदरा बुजुर्ग में हुई गौकशी की सनसनीखेज घटना के मुख्य आरोपियों को जालौन पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। एसओजी/सर्विलांस टीम एवं थाना कोतवाली कोंच की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

 

प्रशासन से मिले इस ठोस आश्वासन और निवेदन के बाद कल दिनांक 11 जून 2026 को ग्राम अनवारी में होने वाली महापंचायत को फिलहाल स्थगित कर आगे बढ़ा दिया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मो. हलीम ने स्पष्ट किया है कि यदि दिए गए आश्वासन के अनुसार पीड़ित किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो पुनः महापंचायत की जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी बाराबंकी जिला एवं पुलिस प्रशासन की होगी।

 

 

इस निर्णय की सूचना राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष की आज्ञा से संगठन की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी, समस्त मंडल, जनपदों के जिलाध्यक्षों सहित सभी कार्यकर्ताओं को जारी कर दी गई है। साथ ही इसकी आधिकारिक सूचना बाराबंकी जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, एलआईयू (इंटेलिजेंस), उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी फतेहपुर, प्रभारी निरीक्षक थाना कुर्सी और समस्त मीडिया कर्मियों को प्रेषित की गई है।

 

**आज्ञा से:** राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष (भा०कि०यू० अवध)

**मो० हलीम** (प्रदेश अध्यक्ष) | मो०न०- 9838281677

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

ज्ञानेंद्र कुमार

मैं ज्ञानेंद्र कुमार, उत्तर प्रदेश से हूँ और TV India News24 का चीफ एडिटर हूँ। मेरा लक्ष्य सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button