Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now×
राजनीतीराज्य एवं शहर

सड़क निर्माण की मांग को लेकर अनशन पर बैठे ग्रामीणों को सपा का समर्थन मौदहा हमीरपुर- मौदहा क्षेत्र में लगभग सात सौ मीटर सड़क निर्माण की मांग को लेकर 5 जनवरी से अनशन पर बैठे ग्रामीणों को शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का समर्थन मिला।

सड़क निर्माण की मांग को लेकर अनशन पर बैठे ग्रामीणों को सपा का समर्थन मौदहा हमीरपुर- मौदहा क्षेत्र में लगभग सात सौ मीटर सड़क निर्माण की मांग को लेकर 5 जनवरी से अनशन पर बैठे ग्रामीणों को शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का समर्थन मिला।

सड़क निर्माण की मांग को लेकर अनशन पर बैठे ग्रामीणों को सपा का समर्थन

मौदहा हमीरपुर- मौदहा क्षेत्र में लगभग सात सौ मीटर सड़क निर्माण की मांग को लेकर 5 जनवरी से अनशन पर बैठे ग्रामीणों को शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का समर्थन मिला। सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खान के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल अनशन स्थल पर पहुंचा और धरने में शामिल होकर ग्रामीणों की मांग को जायज बताया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सिसोलर थाना क्षेत्र के परसदवा डेरा गऊघाट छानी के ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी वे इसी मांग को लेकर अनशन पर बैठे थे, जिसे तत्कालीन उपजिलाधिकारी मौदहा द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद समाप्त कराया गया था। लेकिन अनशन खत्म होने के बावजूद अब तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका।

आश्वासन पूरा न होने से नाराज ग्रामीण भीषण ठंड के बावजूद एक बार फिर अनशन पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि सड़क न होने से आवागमन में भारी परेशानी होती है और आपात स्थिति में गांव तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है।

  थाना नज़ीराबाद अपडेट कानपुर ब्रेकिंग प्रेम प्रसंग का हुआ खूनी अंत प्रेमी ने प्रेमिका पर किया सर्जिकल ब्लेड से जानलेवा हमला प्रेमिका की हालत गंभीर। अस्पताल में भर्ती मामला नज़ीराबाद थाना क्षेत्र का

शनिवार को पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के पुत्र सूर्यदेव सिंह, घनश्याम साहू, चंद्रावती वर्मा (राठ), मन प्यारे निषाद, राजेश विश्वकर्मा और ओमप्रकाश वर्सी सहित कई सपा नेताओं ने अनशन स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों का समर्थन किया और प्रशासन से शीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग की।

इस दौरान बुंदेलखंड नव निर्माण सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विनय तिवारी भी अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमीरपुर जिला राजस्व देने के मामले में प्रदेश में अग्रणी है, लेकिन विकास के कार्यों में आज भी पिछड़ा हुआ है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

ज्ञानेंद्र कुमार

मैं ज्ञानेंद्र कुमार, उत्तर प्रदेश से हूँ और TV India News24 का चीफ एडिटर हूँ। मेरा लक्ष्य सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button