Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now×
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे की प्रेरणादायक कहानी: आर्केस्ट्रा से लेकर नेटफ्लिक्स तक, समाज सेवा को चुना करियर से ऊपर

बॉलीवुड और ओटीटी में अपने बोल्ड और प्रभावशाली किरदारों से पहचान बना चुकी एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे की कहानी सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं है। पर्दे पर बेबाक अभिनय करने वाली राजश्री, असल ज़िंदगी में एक संवेदनशील समाजसेविका हैं, जिन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट्स और ग्लैमर भरा करियर छोड़कर ज़मीनी स्तर पर बदलाव के काम को चुना।

संघर्षों से सजी शुरुआत

औरंगाबाद के एक किसान परिवार में जन्मी राजश्री ने बचपन में आर्थिक तंगी का सामना किया। मराठी मीडियम स्कूल में पढ़ाई करने वाली राजश्री बचपन से ही कला की तरफ झुकाव रखती थीं। लेकिन हालात कुछ और ही करवट ले रहे थे। कभी गांव-गांव घूमकर आर्केस्ट्रा में डांस किया, तो कभी बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर पढ़ाई का खर्च उठाया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज से लॉ की पढ़ाई के दौरान उन्होंने एक ऐड एजेंसी में काम करना शुरू किया। बाद में खुद की ऐड एजेंसी खोलकर आर्थिक रूप से सफल भी रहीं, लेकिन कलाकार आत्मा को चैन नहीं मिला। उन्होंने एक दिन सबकुछ छोड़ एक्टिंग में वापसी की और मुंबई में फिर से संघर्ष शुरू किया।

‘सेक्रेड गेम्स’ से पहचान, ‘पोर्न स्टार’ की उपाधि!

राजश्री को नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ से लोकप्रियता मिली, लेकिन इसमें उनके एक इंटीमेसी सीन को लेकर उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। पोर्न स्टार तक कहे जाने वाली राजश्री पर व्यक्तिगत हमले हुए, यहां तक कि मॉर्फ की गई तस्वीरें पोर्न वेबसाइट्स पर वायरल की गईं।

वो कहती हैं – “लोगों ने सवाल मुझसे किए, किसी डायरेक्टर या मेल एक्टर्स से नहीं।”

फिल्मों में दमदार परफॉर्मेंस, फिर भी कई बार रिजेक्ट हुईं

राजश्री को ‘एंग्री इंडियन गॉडेस’, ‘एस दुर्गा’, और हालिया ‘ट्रायल बाय फायर’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में दमदार भूमिकाओं से पहचान मिली। लेकिन इस सफर में उन्हें कई बार बड़े सितारों द्वारा रिप्लेस किया गया, कई प्रोजेक्ट्स अचानक बंद हो गए, और पैसों के लिए भी लड़ना पड़ा।

  भारतीय किसान यूनियन राजू गुप्ता संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र बर्मा जी के नेतृत्व में गोमती नदी के बीच चलकर जल सत्याग्रह सैकड़ो किसानों के साथ करने का निर्णय लिया गया विद्युत विभाग पीडब्ल्यूडी विभाग स्वास्थ्य विभाग राजस्व विभाग यूरिया डीएपी किसानों को नहीं उपलब्ध होती है रिपोर्टर दिनेश चंद्र वर्मा

समाज सेवा बनी जीवन का उद्देश्य

2015 में नेपाल भूकंप के बाद राजश्री ने सामाजिक कार्य में सक्रिय भागीदारी शुरू की। उन्होंने महाराष्ट्र के पांढरी पिंपल गांव में स्वास्थ्य, स्वच्छता और पानी की समस्याओं पर काम किया। जब सरकार स्कूल नहीं बना सकी, तो उन्होंने खुद की एनजीओ ‘नाभांगन’ के ज़रिए स्कूल का निर्माण करवाया, जो अब गांव के बच्चों का भविष्य संवार रहा है।

सम्मान और उपलब्धियाँ

‘ट्रायल बाय फायर’ में उनकी भूमिका के लिए उन्हें 2023 में एशियाई एकेडमी क्रिएटिव अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार और फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड भी मिला। उनका कहना है, “मुझे सिर्फ अच्छा काम करना है, चाहे वो स्क्रीन पर हो या समाज में।”

माधुरी दीक्षित के साथ काम करने का सपना पूरा

राजश्री के लिए ‘फेम गेम’ में माधुरी दीक्षित के साथ स्क्रीन शेयर करना एक सपना सच होने जैसा रहा। बचपन में जिनके गानों पर डांस किया, आज उनके साथ अभिनय करना गर्व की बात थी।

राजश्री देशपांडे आज महज़ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक बदलाव की प्रेरणा हैं। उनका जीवन बताता है कि सच्ची सफलता वही है जो खुद के साथ दूसरों के जीवन में भी उजाला लाए।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

ज्ञानेंद्र कुमार

मैं ज्ञानेंद्र कुमार, उत्तर प्रदेश से हूँ और TV India News24 का चीफ एडिटर हूँ। मेरा लक्ष्य सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Back to top button