निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 100 लोगों ने कराया स्वास्थ्य जांच बिहटा, पटना बिहटा प्रखंड के राघोपुर स्थित बिजली ऑफिस के समीप प्रगति फायनेंस कंपनी के कार्यालय में शनिवार को निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। मेडिकल कैम्प प्रगति फिनसर्व के सौजन्य से आयोजित किया गया।

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 100 लोगों ने कराया स्वास्थ्य जांच
बिहटा, पटना
बिहटा प्रखंड के राघोपुर स्थित बिजली ऑफिस के समीप प्रगति फायनेंस कंपनी के कार्यालय में शनिवार को निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। मेडिकल कैम्प प्रगति फिनसर्व के सौजन्य से आयोजित किया गया।
मेडिकल कैंप में महाराष्ट्र राज्य के पुणे से आये चिकित्सक महादेव सिरस्ट एवं राजेश मोरे के द्वारा शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर, आंख, मुंह, हीमोग्लोबिन सहित अन्य रोगों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दी गई। शिविर में लगभग 100 की संख्या में महिला एवं पुरुषों ने संबंधित रोगों की जांच कराकर परामर्श लिया। शिविर में आए लोगों ने इस पुनीत कार्य के आयोजन हेतु कंपनी के कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए बताया कि इस प्रकार के शिविर से उन्हें बड़ी राहत मिलती है, क्योंकि पैसे और जानकारी के अभाव में उन्हें स्वास्थ्य जांच कराना कई बार आर्थिक और सामयिक दोनों दृष्टि से कठिन हो जाता है। कंपनी के कर्मियों ने बताया कि कैम्प लगाने का मकसद यह है कि लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर सकें और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को भी अच्छा स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
Live Cricket Info