बांदा। जनपद पुलिस बल में कार्यरत मुख्य आरक्षी से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए भानु प्रताप वर्मा को बुधवार को पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल द्वारा स्टार लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

आज दिनांक 24 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल एवं सहायक पुलिस अधीक्षक बांदा/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक द्वारा चुनाव कार्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी भानु प्रताप वर्मा के उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत होने के अवसर पर उन्हें स्टार लगाए गए। इस मौके पर अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुलिस अधीक्षक ने नवपदोन्नत उपनिरीक्षक को उनके नवीन दायित्वों के प्रति सजग रहने, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्षेत्र में आने वाली नई चुनौतियों का निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ सामना करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने भानु प्रताप वर्मा को पदोन्नति पर शुभकामनाएं दीं।
Live Cricket Info