हमीरपुर के #बिवार में दो दिन पहले तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को भी बरामद कर लिया है। आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी मिले हैं।

यह घटना दो दिन पूर्व हुई थी, जब #महेरा गांव निवासी 17 वर्षीय राखी पुत्री कुंदन सिंह राजपूत का अपहरण कर लिया गया था। गांव के ही बिच्छू गैंग के सदस्य रिंकू सिंह उर्फ डूंगर पुत्र सुभाष राजपूत ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण किया था। किशोरी के पिता ने चारों युवकों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दो टीमें गठित कीं और किशोरी व आरोपी की तलाश शुरू की। रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी और युवक महेरा और खड़ेही लोधन गांव के बीच नहर पुलिया के पास भागने की फिराक में खड़े हैं।
थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति के नेतृत्व में पहली टीम में एसआई जगत नारायण, कांस्टेबल हरि नंदन, आशीष कुमार, राजेश कुमार शामिल थे। दूसरी टीम में एसआई अंकित बैसला, महिला कांस्टेबल ज्ञानवती और कांस्टेबल ओपेंद्र पटेल थे। इन टीमों ने मौके पर पहुंचकर किशोरी सहित युवक को 315 बोर के तमंचे और कारतूस के साथसहित युवक को 315 बोर के तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। किशोरी ने थाने में युवक के साथ रहने की जिद की।
पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। किशोरी को महिला कांस्टेबल के साथ डॉक्टरी परीक्षण के लिए सदर चिकित्सालय भेजा गया है। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि युवक के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण और अदालत में बयान दर्ज होने के बाद मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की जाएगी।
Live Cricket Info