Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now×
क्राइम

छतरपुर थाना जुझार नगर पुलिस ने ग्राम खुडेरी में हत्या में सम्मिलित तीन आरोपियों को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

छतरपुर थाना जुझार नगर पुलिस ने ग्राम खुडेरी में हत्या में सम्मिलित तीन आरोपियों को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

छतरपुर थाना जुझार नगर पुलिस ने ग्राम खुडेरी में हत्या में सम्मिलित तीन आरोपियों को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार*

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विगत दिवस थाना जुझार नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुडेरी में मवेशी संबंधी बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों के फरियादी की रिपोर्ट के अनुसार थाना जुझारनगर में भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रथक प्रथक अपराध पंजीबद्ध किए गए थे। एक पक्ष की महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी, प्रकरण में हत्या की धारा की बढ़ोत्तरी की गई।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर हत्या की घटना में सम्मिलित तीन आरोपियों 

1. करन सिंह पिता हाकिम सिंह निवासी ग्राम खुडेरी थाना जुझार नगर

2. प्रतिपाल सिंह पिता राजाराम सिंह निवासी ग्राम दमोरा थाना कोतवाली महोबा

3. सपना उर्फ गुल्लो पुत्री करन सिंह निवासी ग्राम खुडेरी थाना जुझार नगर

को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है, अन्य आरोपी की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जुझार नगर उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक रामनरेश अहिरवार,आरक्षक विपिन , अमन , विनोद, राममूर्ति, अनिल, शुभम, महिला आरक्षक गीता की भूमिका रही।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

ज्ञानेंद्र कुमार

मैं ज्ञानेंद्र कुमार, उत्तर प्रदेश से हूँ और TV India News24 का चीफ एडिटर हूँ। मेरा लक्ष्य सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button