Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now×
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

ब्रेकिंग_छतरपुर:EOW की बड़ी कार्रवाई,नगर परिषद बक्सवाहा की CMO व उपयंत्री रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार रिपोर्ट राजकुमार तिवारी

ब्रेकिंग_छतरपुर:EOW की बड़ी कार्रवाई,नगर परिषद बक्सवाहा की CMO व उपयंत्री रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार*

#ब्रेकिंग_छतरपुर:EOW की बड़ी कार्रवाई,नगर परिषद बक्सवाहा की CMO व उपयंत्री रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार*

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छतरपुर जिले के नगर परिषद बक्सवाहा में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) सागर की टीम ने आवासीय पट्टा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के बदले रिश्वत लेते हुए नगर परिषद बक्सवाहा की CMO नेहा शर्मा और उपयंत्री शोभित मिश्रा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आवासीय पट्टा और पीएम आवास के बदले मांगी थी रिश्वत

मामले में आवेदक हरिओम अहिरवार, निवासी बक्सवाहा, जिला छतरपुर ने EOW सागर में शिकायत दर्ज कराई थी कि CMO नेहा शर्मा द्वारा आवासीय पट्टा एवं प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने के लिए 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। सत्यापन के दौरान 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग की पुष्टि हुई।

ट्रैप कार्रवाई में खुला पूरा खेल शिकायत सही पाए जाने पर EOW सागर द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर ट्रैप कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान CMO नेहा शर्मा ने स्वयं रिश्वत लेने के बजाय रकम उपयंत्री शोभित मिश्रा के माध्यम से मंगवाई। जैसे ही उपयंत्री शोभित मिश्रा ने रिश्वत की रकम ली, EOW टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पंच साक्षियों के समक्ष केमिकल से हाथ धुलवाने पर हाथ गुलाबी रंग के हो गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई।

  बांदा को ऐसा पुलिस अधिकारी मिलना सच में सौभाग्य है!अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति जी जैसी कार्यशैली आज के समय में बहुत कम देखने को मिलती है

 

आवेदन अभी भी नगर परिषद में लंबित

बताया गया है कि आवेदक का आवासीय पट्टा एवं प्रधानमंत्री आवास से संबंधित आवेदन नगर परिषद बक्सवाहा में लंबित था। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की विवेचना की जा रही है।

अत्री कुमार यादव की रिपोर्ट

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

ज्ञानेंद्र कुमार

मैं ज्ञानेंद्र कुमार, उत्तर प्रदेश से हूँ और TV India News24 का चीफ एडिटर हूँ। मेरा लक्ष्य सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button