Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now×
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

शिक्षिका की कार्यशैली पर उठे सवाल, बच्चों को विद्यालय से निकालने की शिकायत* लखनऊ। मलिहाबाद विकासखंड के कैथुलिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षिका पर रसोइयों का समर्थन करने वाले अभिभावकों के बच्चों को विद्यालय से बाहर करने और शिकायत करने पर धमकाने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवारों ने तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट ज्ञानेंद्र कुमार मलिहाबाद

शिक्षिका की कार्यशैली पर उठे सवाल, बच्चों को विद्यालय से निकालने की शिकायत* लखनऊ। मलिहाबाद विकासखंड के कैथुलिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षिका पर रसोइयों का समर्थन करने वाले अभिभावकों के बच्चों को विद्यालय से बाहर करने और शिकायत करने पर धमकाने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवारों ने तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है।

*शिक्षिका की कार्यशैली पर उठे सवाल, बच्चों को विद्यालय से निकालने की शिकायत*

लखनऊ। मलिहाबाद विकासखंड के कैथुलिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षिका पर रसोइयों का समर्थन करने वाले अभिभावकों के बच्चों को विद्यालय से बाहर करने और शिकायत करने पर धमकाने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवारों ने तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ग्राम कैथुलिया निवासी बबली पत्नी रामलखन ने शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि कुछ दिन पहले विद्यालय में कार्यरत रसोइयों और शिक्षिका विजय कुमारी के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान शिक्षिका ने रसोइयों के साथ मारपीट की, जिसके बाद रसोइयों ने रहीमाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। बबली के अनुसार, उनके पति रामलखन ने रसोइयों का पक्ष लिया था, जिससे शिक्षिका उनसे रंजिश रखने लगीं।

आरोप है कि इसी रंजिश के चलते शिक्षिका ने बबली के पुत्र मनीष (कक्षा-1) एवं पुत्री दीपांशी (कक्षा-5) के साथ-साथ पुष्पा देवी पत्नी ज्ञानप्रकाश की पुत्री प्रत्यूषा (कक्षा-4) और संध्या (कक्षा-3) को विद्यालय आने से रोक दिया। इतना ही नहीं, बच्चों को दोबारा स्कूल भेजने पर अभिभावकों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई।

  हमीरपुर के मौदहा में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का माल, एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

पीड़ित परिवारों का आरोप है कि जब उन्होंने मामले की शिकायत करने की बात कही तो शिक्षिका ने कथित रूप से अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। इससे परिवारों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने पहले एसडीएम मलिहाबाद से भी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया गया।

जिलाधिकारी ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

ज्ञानेंद्र कुमार

मैं ज्ञानेंद्र कुमार, उत्तर प्रदेश से हूँ और TV India News24 का चीफ एडिटर हूँ। मेरा लक्ष्य सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button