Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now×
टेक्नोलॉजीब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन हमीरपुर में शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण ड्रिल, फिटनेस, प्रशिक्षण व व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश रिपोर्ट राजकुमार तिवारी हमीरपुर

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन हमीरपुर में शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण ड्रिल, फिटनेस, प्रशिक्षण व व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन हमीरपुर में शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण ड्रिल, फिटनेस, प्रशिक्षण व व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

हमीरपुर । पुलिस अधीक्षक, जनपद हमीरपुर द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन हमीरपुर में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान परेड की सलामी ली गई और पुलिसकर्मियों के अनुशासन व एकरूपता का परीक्षण किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

निरीक्षण के दौरान टोलीवार ड्रिल कराई गई। पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के उद्देश्य से दौड़ भी लगवाई गई। इसके साथ ही रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आईटीआई और पीटीआई को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने यूपी-112 पीआरवी चार पहिया वाहनों, दंगा नियंत्रण उपकरणों एवं संबंधित अभिलेखों का भी निरीक्षण किया और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत पुलिस लाइन आदेश कक्ष में ओआर कर अभिलेखों की जांच की गई तथा विभिन्न विभागीय प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

निरीक्षण के अंतिम चरण में रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन्स हमीरपुर, आरटीसी प्रभारी, समस्त आईटीआई/पीटीआई एवं अन्य संबंधित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

ज्ञानेंद्र कुमार

मैं ज्ञानेंद्र कुमार, उत्तर प्रदेश से हूँ और TV India News24 का चीफ एडिटर हूँ। मेरा लक्ष्य सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button